फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   samay nahin bataaya, ilektrik tren jald chalane kee baat kah gae deeaarem

समय नहीं बताया, इलेक्ट्रिक ट्रेन जल्द चलने की बात कह गए डीआरएम

Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
samay nahin bataaya, ilektrik tren jald chalane kee baat kah gae deeaarem
कन्नौज रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते डीआरएम दिनेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक ने मंगलवार को फर्रुखाबाद-रावतपुर रेल खंड पर विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। कन्नौज स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल की निर्माणाधीन बैरक, टिकट घर, प्रतीक्षालय, स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। स्टेशन पर लगे पुराने पोस्टरों को हटाए जाने के निर्देश दिए। इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के सवाल पर निश्चित समय तो नहीं बताया। इतना जरूर कहा कि जल्द इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने लगेगी। मामला मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के कारण रुका है।
विज्ञापन

डीआरएम दोपहर करीब एक बजे विशेष यान से कन्नौज स्टेशन पहुंचे। टिकट घर, प्रतीक्षालय का निरीक्षण किया। रेलवे सुरक्षा बल की निर्माणाधीन बैरक का गहनता के साथ निरीक्षण किया। निर्धारित अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए। डीआरएम ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि यह रुटीन निरीक्षण है। रेलवे का यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने का प्रयास है। निरीक्षण में अधिकतर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली हैं। छोटी-मोटी कमियों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। इलेक्ट्रिक ट्रेन के सवाल पर कहा कि कन्नौज से फर्रुखाबाद के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त से समय मांगा गया है। उनकी रिपोर्ट के बाद ही रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ सकेंगी। टाइम टेबल को लेकर बोर्ड में बैठक हुई है। कन्नौज को दो अतिरिक्त ट्रेन मिलने की उम्मीद है। चेकिंग के नाम पर आम यात्रियों से बदसलूकी की बाबत कहा कि इस तरह का कोई मामला है तो वह स्वयं देखेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नग्नन्याल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर समन्वय अखिलेश त्रिपाठी, अनूप कुमार सिंह, सीएल शाह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू सिंह, नवीन कुमार सिंह, एके सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरस्त एक्सप्रेस ट्रेन को शुरू कराने की मांग
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर टिकट विंडो व आने-जाने का निकास एक ही होने से यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। पार्किंग स्थल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाए। इससे जाम की स्थित बनी रहती है। प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर टिन शेड की व्यवस्था बढ़ाई जाए। बरसात व गर्मी के दिनों में यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। गाड़ी संख्या 22921, 22922 व गाड़ी संख्या 19709, 19710 कामाख्या एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 13239, 13240 कोटा-पटना का स्टापेज किया जाए। इससे कि व्यापारियों व यात्रियों को बाहर जाने में लाभ मिल सके। गाड़ी संख्या 5305, 5306 विगत 16 दिसंबर से बंद चल रही है। इससे यात्रियों काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ट्रेन को तत्काल शुरू कराया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, नगर अध्यक्ष रतन गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष यतीश स्वरूप सक्सेना, नगर महामंत्री राजेश कुमार शर्मा, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, आनंद कुशवाहा, अरविंद दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed