फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sales manager dies in road accident in Delhi

Kannauj News: दिल्ली में सड़क हादसे में सेल्स मैनेजर की मौत

Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sales manager dies in road accident in Delhi
तालग्राम। क्षेत्र के असोह गांव निवासी श्याम उर्फ छोटे श्रीवास्तव (28) दिल्ली की एक नमकीन कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, बुधवार रात दिल्ली के नरेला क्षेत्र के पास कार से जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। देर रात जब शव गांव पहुंचा तो पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। श्याम के चार वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। ग्रामीणों के अनुसार श्याम परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed