{"_id":"6568c8a6a5f003d4c503f357","slug":"salary-of-blos-of-booths-with-zero-form-will-be-stopped-kannauj-news-c-12-1-knp1074-493508-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शून्य फार्म वाले बूथों के बीएलओ का रोका जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शून्य फार्म वाले बूथों के बीएलओ का रोका जाएगा वेतन
Thu, 30 Nov 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एडीएम आशीष सिंह ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि ऐसे बीएलओ जिनके बूथ पर एक भी फार्म नहीं भरे गए हैं उनका वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ प्रत्येक दशा में अपने बूथ पर बैठेंगे।
एडीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य नौ दिसंबर तक है। इसमें दो और तीन दिसंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें कि बीएलओ अपने बूथ पर प्रत्येक दशा में बैठे और अधिक से अधिक फार्म भरवाएं। जिले के तीनों विधानसभा में ऐसे बूथ जिसमें फार्म-6 के तीन बूथ, फार्म- 7 के 34, फार्म-8 के 390, 18 से 19 वर्ष के युवाओं के 108 बूथ और महिलाओं के 55 बूथ ऐसे हैं, जिन्होंने शून्य फार्म भरे है। जिले में फार्म 06, 07 और 08 के 33,849 फार्म प्राप्त हुए हैं, जिसमें 19180 का निस्तारण किया जा चुका है। उन्होंने कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि शून्य फार्म वाले बूथों के बीएलओ का वेतन रोके जाने के साथ ही उन पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने ईआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें आवंटित मतदेय स्थलों पर फार्म भरवाने की प्रगति लाए तथा उसका ऑनलाइन निस्तारण भी तत्काल करें। उन्होंने बताया कि वोटर हेल्पलाइन एप (वीएचए) एवं नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) तथा वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। बैठक में डीडीओ एनडी द्विवेदी, सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार, सहित सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट व ईआरओ मौजूद रहे।