फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   saikilon se bangaal laut rahe jatthe ko esadeeem ne khilaaya khaana

साइकिलों से बंगाल लौट रहे जत्थे को एसडीएम ने खिलाया खाना

Fri, 27 Mar 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
saikilon se bangaal laut rahe jatthe ko esadeeem ne khilaaya khaana
दिल्ली से बंगाल जा रहे लोगों को तहसील में खाना देते लेखपाल राम संजीवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना वायरस से लाखों मजदूरों का रोजगार छीन गया। लॉकडाउन के चलते दिल्ली से बंगाल और उड़ीसा के लिए मजदूरों का जत्था साइकिलों से लौट रहा है। अधिकारियों के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाएं और समाजसेवी इन्हें भोजन खिला रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर पहुंचने के जुनून में भूख और प्यास से बिलखते हुए साइकिल सवारों का जत्था निकला। इन्हें भोजन कराने के लिए एसडीएम सदर शैलेष कुमार ने तहसील परिवार में हलवाई लगाकर भोजन बनवाया। सुबह लेखपाल और तहसील के कर्मचारियों ने इन्हें रोक कर परिसर में भोजन कराया। एसडीएम ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दिल्ली और हरियाणा में मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग साइकिलों से बंगाल और उड़ीसा जा रहे हैं। स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से इन्हें भोजन कराया जा रहा है। वहीं शहर के पाल चौराहे पर समाज सेवी अर्चना मिश्रा ने जरूरतमंदों को भोजन खिलाया।
विज्ञापन

दिल्ली से बिहार के लिए रिक्शे से लौट रहे लोग
गुरसहायगंज। लॉकडाउन के बाद गैर प्रांतों में फंसे लोग अपने घर जा रहे हैं। साधन बंद होने से लोग परेशान हैं। दिल्ली में रिक्शा चला कर भरण-पोषण कर रहे तीन लोग रिक्शे से ही दिल्ली से बिहार के लिए चल दिए। शुक्रवार दोपहर यह गुरसहायगंज पहुंचे। इन्हें पुलिस ने रोक लिया। पूछताछ के बाद रिक्शा चालकों ने अपनी समस्या बताई। इसके बाद पुलिस ने आगे जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed