{"_id":"65d4fca7a0a47fb4f1085ee4","slug":"saifai-family-members-defamed-yadav-in-society-shivpratap-yadav-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109673-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई परिवार के लोगों ने यादव को समाज किया बदनाम : शिवप्रताप यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई परिवार के लोगों ने यादव को समाज किया बदनाम : शिवप्रताप यादव
Wed, 21 Feb 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। मंगलवार को सर्वजन सुखाए पार्टी के संस्थापक शिवप्रताप यादव ने कस्बे में पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब भी सैफई परिवार सत्ता में रहा, तब यादव समाज के कमरिया वर्ग ने जमकर धन उगाही, जमीनों पर कब्जा समेत सरकारी नौकरी में एकतरफा भर्ती कर प्रदेश में यादवों को दबंग बना दिया था।
उन्होंने बताया कि इससे यादव समाज के घोसी वर्ग को काफी बदनामी उठानी पड़ी। समाज के अन्य लोग हम लोगों को अच्छी नजर से नहीं देखते, बल्कि माथे पर दबंगई का कलंक लग गया है। इस कलंक को मिटाने के लिए पार्टी ने बीड़ा उठाया है। सर्वजन सुखाए पार्टी बनाकर गांव-गांव जाकर यादव समाज के घोसी वर्ग के लोगों को सैफई परिवार के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी अकबरपुर, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, बदायूं व फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। उनकी पार्टी ने गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रिंस यादव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवू यादव, नगर अध्यक्ष गोपाल यादव समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे है।
अंत में शिवप्रताप यादव कहा कि पार्टी चुनाव से पहले अन्य राजनैतिक पार्टियों के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि इंडिया गठबंधन समेत बसपा पार्टी के साथ भी गठबंधन हो सकता है।