{"_id":"5ff8a05d8ebc3e2e7c281f68","slug":"saifai-becomes-volleyball-champion-kannauj-news-knp60479861","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई बना वॉलीबॉल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई बना वॉलीबॉल चैंपियन
विज्ञापन
विजेता टीम के कप्तान को शील्ड प्रदान करते भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी।
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर(कन्नौज)। ग्राम रूपपुर में चल रहे राधेश्याम वर्मा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच छिबरामऊ व सैफई के बीच खेला गया। सैफई के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छिबरामऊ की टीम को पांच अंकों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
शुक्रवार को पहला सेमीफाइनल मैच सिकंदरपुर और छिबरामऊ की टीम के बीच खेला गया। इसमें छिबरामऊ की टीम ने सिकंदरपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में सैफई ने राजेपुर की टीम को हराया। दोपहर बाद हुए फाइनल मैच में छिबरामऊ व सैफई के बीच कड़ी टक्कर हुई। अंत में सैफई ने 25-20 के अंतर से जीत हासिल की। मैच रेफरी की भूमिका अजेंद्र राजपूत व नरेंद्र राजपूत ने निभाई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने विजेता व उपविजेता टीम के कप्तानों को शील्ड प्रदान की। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जीत और हार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। अच्छा करने वाली टीम हमेशा जीत हासिल करती है। हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए। कमियों को दूर कर दोबारा नई ऊर्जा के साथ तैयारी में जुटना चाहिए। इस मौके पर देव प्रकाश पालीवाल, अरुण, सर्वेश पाल, देवेश दीक्षित प्रधान रूपपुर, राजू ठाकुर, सनी दुबे, संजीव, विनोद, अजय, अनिकेत, राहुल, दीपू, राजा, धरमजीत सहित कई लोग मौजूद रहे।