फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sadar Kotwal's CUG number threatens the young man

Kannauj News: सदर कोतवाल के सीयूजी नंबर से युवक को धमकी

Wed, 22 Feb 2023 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 22 Feb 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sadar Kotwal's CUG number threatens the young man
कन्नौज। सदर कोतवाली प्रभारी के सीयूजी मोबाइल नंबर से हरदोई के युवक को धमकी दी गई। एक घंटे में कोतवाली न पहुंचने पर दुष्कर्म के मामले में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दी। इससे युवक के होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना मल्लावां के गांव मिर्जापुर निवासी भानू प्रताप पाल इंटरनेट का काम करते हैं। उन्होंने बुधवार को सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 20 फरवरी को सदर कोतवाली प्रभारी कन्नौज के सीयूजी नंबर 9454403683 से कॉल आई। फोन कर रहे युवक ने कहा कि एसओ बोल रहा हूं। एक घंटे में कोतवाली आ जाओ, नहीं तो दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दूंगा। थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से वरुण दुबे नाम के युवक ने कॉल की। कहा उसने ही कोतवाली प्रभारी से फोन कराया है वह उससे मिले आकर। कोतवाली में जाकर पता करने पर बताया गया कि यहां से किसी ने फोन नहीं किया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि जालसाज ने इंटरनेट पर उनके मोबाइल नंबर को हैक कर कॉल की थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed