फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Sadar , 73 , 25 pamphlets back from Jalalabad

सदर से 73, जलालाबाद से 25 पर्चे वापस

Sat, 21 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 21 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sadar , 73 , 25 pamphlets back from Jalalabad

सदर ब्लाक क्षेत्र से शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक

विज्ञापन
73 प्रधान पद के पर्चे वापस ले लिए गए। अब 89 ग्राम पंचायतों में 660 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक भी ग्राम सभा में प्रधान निर्विरोध नहीं चुना जाएगा। उधर, जलालाबाद क्षेत्र से प्रधान पद के 25 पर्चे वापस ले लिए गए। 338 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे।

अब 35 पदों पर 313 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। नामांकन वापसी वाले दिन सीहपुर से आठ प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे वापस ले लिए। लोहामढ़ से सात, नजरापुर से छह, आंटी से नौ, उदैतापुर से 12, युसूफपुर भगवान से सात, पाइंदाबाद से पांच, सरायमीरा देहात से तीन, जलालपुर पंचमा से छह, तेरामल्लू से तीन और मियांगंज से सात प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन पत्र वापस कर लिए।

रिटर्निंग आफीसर राजेश बघेल ने बताया कि 735 प्रत्याशियों ने प्रधान पद के लिए अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल हुए किए थे। जांच में दो के पर्चे निरस्त कर दिए गए। 73 प्रत्याशियों के आवेदन वापस लेने के बाद अब 660 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। रिटर्निंग आफीसर ने बताया कि प्रत्याशियों का अब ब्लॉक से काम खत्म हो गया है।

सहायक रिटर्निंग आफीसर से विस्तृत ब्योरा मांगा गया है। बताया कि प्रत्याशियों की सभी जानकारी निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर फीड हो रही है। उधर, जलालाबाद क्षेत्र में पहले चरण में होने वाले चुनाव में प्रधान पद के 25 पर्चे वापस ले लिए गए। 338 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। अब 35 पदों पर 313 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।

रिटर्निंग आफीसर अशोक कुमार ने बताया कि फतेहपुर जसोदा से विमलेश व अखिलेश ने पर्चा वापस लिया। गोधनी से सुधा, तेरारागी से कन्हैयालाल, मिरगावां से अंजुम बेगम, अलीनगर से ध्रुव कुमार, नेत्रपाल, विद्यावती, शिवप्रताप सिंह व सौरभ सिंह ने पर्चे वापस ले लिए।

रुदौली से शिवरतन, वनपुरा नरायनपुरा में नरायन व रीमा देवी, फरिकापुर से यासमीन बेगम, परसपुर में ऊषा देवी, विसंधुआ से मुन्नी बेगम, मीरपुर से जंगबहादुर और सुशील। जेवां से कुसुमा और मुनुआ, मवई रिहायक से आशुतोष, बछज्जापुर से रूबी देवी, शबीना बेगम एवं शहनाज और अटारा निस्प तिर्वा से अलीमा ने प्रधान पद के पर्चा वापस ले लिए।

वहीं 453 ग्राम पंचायत सदस्य पद के 150 वार्डों में नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए। 303 सदस्यों में अधिकतर प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे, क्योंकि एक वार्ड से एक नामांकन दाखिल हुआ है। चुनाव चिन्ह लेने के दौरान ब्लॉक परिसर में भारी भीड़ लगी रही। समर्थकों व प्रस्तावक के साथ प्रत्याशी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed