फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadame se ubar nahin pae tahaseeladaar aur unaka parivaar, dinabhar ghar se baahar nahin nikale tahaseeladaar

सदमे से उबर नहीं पाए तहसीलदार और उनका परिवार, दिनभर घर से बाहर नहीं निकले तहसीलदार

Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
sadame se ubar nahin pae tahaseeladaar aur unaka parivaar, dinabhar ghar se baahar nahin nikale tahaseeladaar
आठ साल की बेटी अनुश्री को समझाते सदर तहसीलदार अरविंद कुमार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सदर तहसीलदार और उनका परिवार 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी मंगलवार को हुई घटना को याद कर सिहर उठता है। खुद को अंदर से मजबूत कर तहसीलदार अरविंद कुमार पत्नी और बेटी को हिम्मत बंधाने का प्रयास तो कर रहे हैं, लेकिन मासूम बच्ची के सवालों के आगे उनके सारे तर्क कमजोर पड़ जाते हैं। बेटी बार-बार पूछती है कि पापा! वह लोग अब तो नहीं आएंगे। बच्ची का यह सवाल न सिर्फ अरविंद को बल्कि उनकी पत्नी अल्का को अंदर तक कंपा देता है। तीनों की आंखों के सामने अभी भी मंगलवार दोपहर का मंजर घूम रहा है।
विज्ञापन

अरविंद कुमार के घर का माहौल मंगलवार की घटना के बाद बिल्कुल बदल गया। मंगलवार की रात करवट बदलकर बीती। सुबह नींद जल्दी खुल गई। मन में आया कि बाहर निकला जाए लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सके। सदर तहसीलदार अरविंद कुमार दिनभर पत्नी और बच्ची के साथ आवास पर ही रहे। टीवी देखकर मन भटकाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। रोज की तरह खाने पीने में भी रुचि नहीं दिखी। बच्ची मंगलवार की घटना को लेकर सहम जाती तो अरविंद अपने पास बैठाकर समझाने का प्रयास करते।
विज्ञापन

बीच-बीच में अनुश्री ऐसे सवाल दाग देती, जिसका जवाब देना बेहद कठिन हो जाता। फिलहाल पूरा परिवार मंगलवार को हुई घटना को भुलाने की कोशिश में जुटा है। उम्मीद है कि हर पल बदलते वक्त के साथ यह बुरा वक्त भी कट जाएगा। यही कारण रहा कि अरविंद कुमार अब कुछ वक्त अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed