फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sadak suraksha saptaah: das pheesadee durghatanaen kam karane ka lakshy

सड़क सुरक्षा सप्ताह: दस फीसदी दुर्घटनाएं कम करने का लक्ष्य

Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
sadak suraksha saptaah: das pheesadee durghatanaen kam karane ka lakshy
गोष्ठी में मौजूद स्कूली बच्चे, प्रबंधक व प्रधानाचार्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर 10 फीसदी मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने पर चर्चा की गई। बताया गया कि अधिक दुर्घटनाएं स्कूल कालेजों के निकट या ब्लैक स्पॉट पर हो रही हैं।
विज्ञापन

द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी हुई। सीओ सदर श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि जिले में कई स्थान ऐसे हैं जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। इन जगहों पर दुर्घटनाएं कम करने के प्रयास किए जाएं। मार्ग की बनावट गलत हो तो सुधार किया जाए। एआरटीओ संजय कुमार झा ने कहा कि जिले में 16 ब्लैक स्पॉट हैं। यहां प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. वीके शुक्ला ने मार्ग दुर्घटना में घायल की मदद को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर नेशनल हाईवे के गौरव गुप्ता, यूपीडा के रमेश चंद्र दुबे, पीटीओ रामबाबू दोहरे, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह के अलावा कई अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed