{"_id":"5ec2af048ebc3e90525e109f","slug":"sabji-kannauj-news-knp560794084","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में सजी मंडी में उमड़ी भीड़...माटी मोल बिकी सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में सजी मंडी में उमड़ी भीड़...माटी मोल बिकी सब्जी
विज्ञापन
निगम मंडी में सब्जी की खरीददारी करते दुकानदार।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज/छिबरामऊ। कोरोना काल में किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल है। निगम मंडी में रात एक बजे सब्जी बाजार सजने के बाद भीड़ तो उमड़ी, लेकिन किसानों को मुनाफा नहीं मिला। मुनाफा तो छोड़ो लागत निकालना मुश्किल हो गया। हालत यह कि प्रतिस्पर्धा के बीच धनिया और मिर्चा फ्री दिया जाने लगा। किसानों की इस बेबसी के बीच सामाजिक दूरी का पालन नहीं हुआ।
रविवार की रात एक बजे से निगम मंडी में सब्जी किसानों व दुकानदारों की आवक शुरू हो गई। कुछ देर बाद मंडी की रंगत अपने चरम पर थी। बड़ी संख्या में किसान और खरीदार जुट चुके थे। सब्जी की आमद ज्यादा होने और खरीदार कम होने से किसानों को औने-पौने दाम पर उपज बेचनी पड़ी। तोरई तीन से पांच रुपये, टमाटर आठ से दस रुपये, लौकी पांच रुपये प्रति नग, भिंडी छह रुपये किलो, कच्चा आम पांच रुपये किलो, कद्दू दो रुपये किलो व करेला आठ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। धनिया तथा मिर्च फ्री देने का ऑफर था।
वहीं, किसान के माल का स्टॉक करने वाली आढ़तों पर कटहल 30 से 40, अदरक 60 से 70, प्याज 8 से 10, आलू 18 से 20, नींबू 50 से 60 व कुंदरू 25 से 30 रुपये किलो के ऊंचे दामों पर बिका।
विज्ञापन
किसानों पर बढ़ेगा कर्ज : क्षेत्र के गांव सराय दायम गंज निवासी राममहेश वर्मा ने बताया कि यदि यही हाल रहे तो सब्जी से मुनाफा दूर लागत भी निकलनी मुश्किल हो जाएग। ऐसे में पहले से बोझ तले दबे किसान पर कर्ज और बढ़ जाएगा।