{"_id":"60ca3bce8ebc3e29df21a34a","slug":"saat-saal-kee-bachchee-se-dushkarm-karane-vaala-pakada-chhathaven-din-daboch-paee-svaat-va-kotavaalee-pulis-kee-teem-kannauj-news-knp6346048183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला पकड़ा, छठवें दिन दबोच पाई स्वाट व कोतवाली पुलिस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाला पकड़ा, छठवें दिन दबोच पाई स्वाट व कोतवाली पुलिस की टीम
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को स्वाट टीम के सहारे पुलिस ने छठवें दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कमालगंज से गिरफ्तार किया गया। इस पर एसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले ठेला दुकानदार की सात साल की बेटी से मोहल्ला सुभाष नगर निवासी पवन चक ने दस जून की शाम मक्का के खेत में दुष्कर्म किया था। वह उसे टॉफी और रुपये का लालच देकर ले गया था। 11 जून की सुबह परिवार को बेटी के साथ हुई वारदात का पता चला। पुलिस पवन चक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे तलाश रही थी। मंगलवार देर रात पवन के पकड़े गए दोस्त से पूछताछ में उसका ठिकाना मिल गया। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने उसे कमालगंज से दबोच लिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने टीम की प्रशंसा की है।
झाड़ियों में दो दिन छिपा रहा, पैदल पहुंचा कमालगंज
पवन ने बताया कि घटना के बाद वह पैदल डुडवा बुजुर्ग पहुंचा। कुछ ही दूर पर बन रहे फोरलेन के किनारे घूमता रहा। इसके बाद भूड़पुरवा की झाड़ियों में दो दिन तक छिपा रहा। फिर पैदल कमालगंज चला गया। यहां छिपा रहा। उसने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के चक्कर में बालिका को अपने साथ घुमाने ले गया था। खेत के पास पहुंचकर मन बदल गया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। उसने अकेले ही घटना को अंजाम देने की बात बताई। दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी होने की जानकारी पर सीओ सदर शिव प्रताप सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने आरोपी से पूछताछ की।