{"_id":"60c8efcf8ebc3e11ea325db2","slug":"saat-kilomeetar-sadak-badahaal-hajaaron-ko-dikkat-kannauj-news-knp634406435","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात किलोमीटर सड़क बदहाल, हजारों को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात किलोमीटर सड़क बदहाल, हजारों को दिक्कत
विज्ञापन
कन्नौज/तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड तालग्राम से सिलुआपुर तक सात किलोमीटर बदहाल है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। यह राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। वाहन चालक हिचकोले खाते आने-जाने के लिए विवश हैं। बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिर जाते हैं। सरकार के गड्ढामुक्त अभियान के बाद भी यहां मरम्मत नहीं कराई गई। यहां से कई गांवों के लोगों का आना-जाना होता है।
इस सड़क से मायापुर्वा, मुंडाला, टिकुरियन, अतरौली, किशनपुर, गधैइया ऊसर, रोहली, केसरी नगला, टीका नगला, पिरारीखेड़ा, बलीदासपुर, हिम्मत नगला आदि गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने से मुश्किल बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। बीडीओ उपेंद्र नाथ खरवार का कहना है कि ब्लाक स्तर से इतनी लंबी सड़क को नहीं बनवाया जा सकता है। क्षेत्रीय लोग लिखित शिकायत करें तो पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखकर कहा जाएगा।
वहीं लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता विमल कुमार का कहना है कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। सड़क के बारे में पता कर समाधान का रास्ता निकालेंगे।