फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rupesh tops in painting and Anshika tops in speech

Kannauj News: चित्रकला में रूपेश और भाषण में अंशिका अव्वल

Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rupesh tops in painting and Anshika tops in speech
फोटो :22: प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ मौजूद शिक्षक। स्रोत : विभा
कन्नौज। जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा प्रतियोगिताओं का सोमवार को लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। डीआईओएस पप्पू सरोज ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाषण प्रतियोगिता में सुशीला देवी गर्ल्स इंटर काॅलेज की अंशिका और चित्रकला में केके इंटर काॅलेज के रूपेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशीष शुक्ला के निर्देशन में भाषण, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक व लघु नाटिका का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की श्रद्धा गौतम द्वितीय एवं लाला श्याम इंटर कॉलेज के छात्र अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज के नैतिक वैश्य ने दूसरा और सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की राधिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, नुक्कड़ नाटक-लघु नाटिका में गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की श्वेता कश्यप ग्रुप एक ने पहला, जमुना प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज की पलक ग्रुप तृतीय ने दूसरा और लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज के तिलक अवस्थी ग्रुप द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर उमर्दा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नीतू कुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, संदीप कुमार, शोभा सोनकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed