{"_id":"63ac80b4bb2a6a48bd6aef13","slug":"rupees-se-bhara-bag-chhena-kannauj-news-knp7359264166","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सेवानिवृत्त फौजी से छीना रुपयों से भरा झोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सेवानिवृत्त फौजी से छीना रुपयों से भरा झोला
विज्ञापन
छिबरामऊ। सब्जी मंडी के सामने दो किशोर सेवानिवृत्त फौजी से 50 हजार रुपये छीन ले गए। पुलिस किशोरों की तलाश में जुट गई है।
सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के जगतपुर गांव निवासी जीवालाल (75) ने बताया कि बुधवार को अपने पौत्र कृष्ण मुरारी (10) के साथ रुपये निकालने स्टेट बैंक आए थे। 50 हजार रुपये निकालने के बाद रुपये झोले में रख लिए। रास्ते में मंडी से सब्जी खरीदने के बाद घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ रहे थे, उसी समय एक 16 वर्षीय किशोर ने उनके हाथ से झोला छीन लिया और कोतवाली के सामने से पश्चिमी बाईपास की तरफ भाग गया। पूर्व सैनिक ने कोतवाली में घटना की जानकारी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुशवाहा ने बताया कि दो किशोर झोला छीनकर भाग गए है। सड़क के किनारे दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक कराए जा रहे है।
इनसेट
बस नाती लौट आए..
वारदात के बाद 10 वर्षीय कृष्णमुरारी ने हिम्मत दिखाते हुए टप्पेबाज किशोरों के पीछे दौड़ पड़ा। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो फौजी बिलख पड़ा। फौजी का कहना था कि उसके रुपये तो चले गए, इसका कोई मलाल नहीं है, बस नाती को वापस बुला लीजिए। एक घंटे जब कृष्ण मुरारी लौटा तो सेवानिवृत्त फौजी ने उसे सीने से चिपकाकर कई बार उसका माथा चूमा।