फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rupa would be elected unopposed in Gugrapur

गुगरापुर में निर्विरोध चुनी जाएंगी रूपा

Sat, 06 Feb 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 06 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rupa would be elected unopposed in Gugrapur

शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर

विज्ञापन
गुगरापुर में गहमागहमी का माहौल रहा। यहां एकमात्र सपा प्रत्याशी रूपा दोहरे ने ही नामांकन किया।

सदर विधायक अनिल दोहरे, ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे के साथ पहुंचकर सपा प्रत्याशी रूपा दोहरे ने दोपहर 12 बजे दो सेट में नामांकन पत्र एआरओ अशोक शर्मा को सौंपा। अन्य किसी प्रत्याशी ने यहां पर्चा तक नहीं खरीदा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी देवरानी रूपा दोहरे को मिठाई खिलाई।

इसके बाद समर्थक राकेश तिवारी, डडवारी विकास मंच के अध्यक्ष अब्दुल वकील अहमद, बारामऊ के प्रधान शाहबीर यादव, अरविंद कटियार, नौशाद, पप्पू ने उन्हें बधाई दी। विपिन कटियार, देवेंद्र सिंह, शिखर दोहरे, श्यामू दोहरे, राजीव दोहरे आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसओ ठठिया रवींद्रनाथ यादव पुलिस बल के साथ डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed