{"_id":"f38bb47fc5afb71b9b13467aca60cdc3","slug":"run-a-campaign-for-the-remaining-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष बच्चों के लिए चलाएं अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष बच्चों के लिए चलाएं अभियान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम की अध्यक्षता
विज्ञापन
में पल्स पोलियो दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम अनुज कुमार झा ने निर्देश देते हुए कहा कि
पल्स पोलियो कार्यक्रम के लिए हाई रिस्क क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों
अथवा जो अभी तक पोलियो की दवा पीने से वंचित रह गए हैं और टीकाकरण से बचे
हैं, उन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए।
सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई रिस्क चिह्नित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के विशेष प्रयास किए जाएं। सौरिख के प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे विकास खंड क्षेत्र में अभियान पर नजर रखे और एक भी बच्चा छूटने न पाए।
सीएमओ से कहा कि बूथ दिवस पर प्रधानों से शुरुआत कराएं। रोजगार सेवक राशन कोटेदार का भी उसमें सहयोग ले। डीएम ने सौरिख विकास खंड में आशा बहू विनीता यादव द्वारा काम ठीक प्रकार से न करने व कार्यों में रुचि न लेने पर कार्रवाई के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए। जननी सुरक्षा योजना में गुगरापुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश देकर केस बढ़ाने को कहा। इस मौके पर सीडीओ उदयराज यादव, सीएमओ डा. पीएन बाजपेयी, डा. वीके जैन आदि मौजूद थे।