फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rukee pariyojanaon ko bajat se nahin milee raahat

रुकी परियोजनाओं को बजट से नहीं मिली राहत

Tue, 18 Feb 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rukee pariyojanaon ko bajat se nahin milee raahat
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अधूरा पड़ा विधि विज्ञान प्रयोगशाला का भवन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेश सरकार के आम बजट से जिले के लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हुईं। बजट से कन्नौज जिले में रुकी परियोजनाओं को किसी तरह का लाभ नहीं मिलेगा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट तालग्राम के पास निर्माणाधीन विधि विज्ञान प्रयोगशाला को सीधे तौर पर बजट नहीं दिया गया है। विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं के लिए 60 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें कन्नौज के लिए सीधे तौर पर कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

जिले में विशिष्ट मंडी, परफ्यूम पार्क, तिर्वा में किसान बाजार, जिला मुख्यालय पर स्टेडियम सहित कई ऐसी परियोजनाएं अधूरी हैं। इनके लिए सीधे तौर पर बजट की उम्मीद थी। यह उम्मीदें धूमिल हो गईं। ऐसे में इन परियोजनाओं का पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर नहीं है कोई स्टेडियम
जिला मुख्यालय पर पूर्ववर्ती सरकार में 1500 क्षमता वाले स्टेडियम के लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया था। सरकार बदलने के बाद निर्माण के लिए अभी तक बजट नहीं मिल सका। इस बार लोगों को उम्मीद थी कि बजट में स्टेडियम के निर्माण के लिए धन मिलेगा। ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed