फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rudra Pratap Frist in Rangoli quize

रंगोली प्रतियोगिता में रुद्रप्रताप अव्वल

Fri, 25 Oct 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rudra Pratap Frist in Rangoli quize
छिबरामऊ। दिवाली का अवकाश घोषित होने से पहले किसी विद्यालय में दीपक सजाओ तो किसी में रंगोली प्रतियोगिता हुई। इनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

पीपल वाली गली स्थित ज्ञानांजलि शिशु बीथिका में दीपक सजाओ प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के रुद्रप्रताप ने आकर्षक ढंग से दीपकों के समूह सजाकर प्रथम स्थान पाया। वहीं, कक्षा पांच की अंशिका द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक रसायन विज्ञान के प्रवक्ता कमलेश पांडेय ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक सौमित्र पालीवाल ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। स्थान हासिल न कर पाने वाले छात्र निराश न हों। मेहनत करें, आगामी प्रतियोगिताएं आपका इंतजार कर रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।

सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार शंकरपुर रोड स्थित नेहरू नर्सरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। कक्षा 8 की शैफाली, दिव्या व अंशिका ने प्रथम स्थान पाया। कक्षा 6 के ग्रुप में शामिल सिद्धि, सुहानी व शिवानी ने द्वितीय तथा कक्षा 4 व 3 के ग्रुप में शामिल चाहत, वर्षा, शिवानी, तुलसी, आराध्या, प्रियांशी ने तृतीय स्थान पाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल यादव ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर दीवाली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed