{"_id":"6a076079064044907404e6e8","slug":"rs-393-crore-approved-for-gangeshwar-pond-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149115-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंगेश्वर तालाब के लिए 3.93 करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंगेश्वर तालाब के लिए 3.93 करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
कन्नौज। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शुक्रवार को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छिबरामऊ स्थित गंगेश्वर तालाब का निर्माण कार्य 31 मई तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया कि गंगेश्वर तालाब के लिए 3.93 करोड़ स्वीकृत के सापेक्ष 1.95 करोड़ रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
कलक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने विकास कार्यों को समय से गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। बताया गया कि 85 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है, इस पर उन्होंने शेष कार्य 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्षा ऋतु के बाद कोई कार्य लंबित मिलने पर कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाला जाएगा। इसके अलावा सदर नगर पालिका क्षेत्र के धीरा तालाब, जिला वनाधिकारी कार्यालय के पीछे स्थित तालाब तथा कलक्ट्रेट के पास तालाब के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अभ्युदय एवं मॉडल कंपोजिट विद्यालयों के निर्माण, महादेवी घाट (काली गंगा) के जीर्णोद्धार, छिबरामऊ में अपशिष्ट जल, बाढ़ पंपिंग स्टेशन, न्यायालय परिसर सहायक सुविधाएं, नवीन थाना सकरावा के आवासीय, अनावासीय भवन तथा मेडिकल कॉलेज में 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक सहित सभी परियोजनाओं में विलंब पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। बैठक में डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार सहित आदि मौजूद रहे।