{"_id":"603fd4cd8ebc3ed63c4bc78d","slug":"rotee-dikhaakar-keematee-kaar-se-bakara-le-gae-yuvak-seeseeteevee-kaimare-mein-kaid-huee-choree-kee-vaaradaat-kannauj-news-knp615421670","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटी दिखाकर कीमती कार से बकरा ले गए युवक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटी दिखाकर कीमती कार से बकरा ले गए युवक, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। नगर में कीमती गाड़ियों से बकरे चुराने का गैंग सक्रिय है। बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। मंगलवार को हुई बकरा चोरी की शिकायत पुलिस से की गई है।
नगर के सकरावा रोड स्थित लोहिया नगर सब्जी मंडी निवासी इमरान अली पुत्र सलीम अहमद उर्फ भुट्टो का बकरा मंगलवार दोपहर खेतों में घूम रहा था। बकरा अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी पता नहीं लगा। सलीम ने पास की इलेक्ट्रानिक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। इसमें घटना कैद हो गई। लग्जरी कार में बैठे युवकों ने पहले बकरे को रोटी दिखाई। गाड़ी के पास आने पर युवकों ने बकरे को अंदर खींच लिया। इसके बाद भाग गए।
सलीम ने बताया कि बकरे की कीमत लगभग 15 हजार रुपये थी। इससे पहले भी कई लोगों के बकरे चोरी हो चुके हैं। इमरान ने कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है। सीओ शिवकुमार थापा ने बताया कि मामले की जानकारी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।