फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   rodavej bas mein mahila ke baig se jevar choree

रोडवेज बस में महिला के बैग से जेवर चोरी

Tue, 27 Oct 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
rodavej bas mein mahila ke baig se jevar choree
काटा गया बैग। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। हरदोई से रोडवेज बस में बैठकर घर लौटते समय महिला के बैग में ब्लेड मार कर उचक्के ने जेवर पार कर दिए। जानकारी होने पर महिला पति के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी आरती गुप्ता पत्नी पंकज गुप्ता 20 दिन पहले अपने मायके हरदोई गई थीं। वहां से मंगलवार को रोडवेज बस में बैठकर ससुराल सौरिख आ रही थीं। बस में किसी उचक्के ने बैग में ब्लेड मारकर स्टील के टिफिन में रखे जेवर निकाल लिए। बस से उतरकर बैग चेक करने पर इस बाबत जानकारी हुई। बैग में स्टील के टिफिन में रखा सोने का हार, मंगलसूत्र, दो अंगूठी गायब थीं। घर पहुंचकर महिला ने पति पंकज को मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों थाने पहुंचे। यहां पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। इसमें घटनास्थल का जिक्र नहीं किया है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed