फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Robbery at the house of Maurang merchant, shot the son

मौरंग व्यापारी के घर डकैती, बेटे को गोली मारी

Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery at the house of Maurang merchant, shot the son
घायल मौरंग व्यापारी से जानकारी लेते एएसपी डॉ. अरविंद कुमार। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर कस्बे में पुलिस चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर मौरंग व्यापारी के घर गुरुवार देर रात डकैती की वारदात हुई। डकैतों ने मौरंग व्यापारी के बेटे को गोली मार दी। अन्य परिजनों को पीट कर घायल कर दिया। मौरंग व्यापारी के बेटे और उसकी पत्नी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। डकैतों ने घर में तीन राउंड फायर किए। इससे परिजन अभी तक दहशत में हैं। पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर के अखिलेश मिश्रा रात में परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि रात एक बजे के करीब महोई निवासी निशांत, प्रशांत व शिवम(तीनों भाई), मयंक, राजकिशोर अपने तीन-चार नकाबपोश साथियों के साथ सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ आए। बदमाशों ने जीने की दीवार काटकर गेट खोल लिया। इसके बाद नीचे उतर आए। आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर बाहर आए बेटे विजय ने आरोपियों से हाथापाई कर दी। इसके बाद इन्होंने उसे गोली मार दी। गोली कंधे के नीचे से आगे की तरफ निकल गई। आरोपियों ने मौरंग व्यापारी अखिलेश, इनकी पत्नी गुड्डी, बेटी प्रियंका व बेटे शिवम के साथ तमंचों की बट से मारपीट कर दी। डकैतों ने घर में तीन राउंड फायर किए। इसके बाद यह अलमारी में रखा सोने का हार, चार अंगूठी, चार चूड़ियां, एक जोड़ी झुमकी, बृजबाला, सोने की चार चेन, दो मोबाइल, तीन लाख रुपये लूट ले गए। जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। इससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी पर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ शिव कुमार, कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा व चौकी इंचार्ज आलोक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस गंभीर रूप से घायल मौरंग व्यापारी के बेटे विजय मिश्रा, पत्नी गुड्डी को सौ शय्या अस्पताल ले गई। यहां कानपुर के निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए छह युवकों को हिरासत में लिया है। इस संबंध में एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छह युवकों को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को डॉग स्क्वॉड से नहीं मिली सफलता
डकैतों की तलाश में जुटी पुलिस ने कन्नौज से डॉग स्क्वॉड डॉडी को मौके पर बुलाया। हाथापाई के दौरान घर में छूटा आरोपी का गमछा उसे सुंघाया गया। इसकेे बाद वह पीछे से मक्का के खेत से होता हुआ आगे बढ़ा। सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस को डकैतों के मोबाइल खेतों में मिल गए। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए।
आरोपियों की गिरफ्तारी में लगीं पुलिस की पांच टीमें
सिकंदरपुर में जीटी रोड के किनारे मौरंग व्यापारी के घर लाखों की डकैती के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप है। एएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। इसके बाद आरोपियों की तलाश में सिकंदरपुर चौकी, प्रेमपुर चौकी, मंडी चौकी, कोतवाली पुलिस व एसओजी की पांच टीमें बनाई गईं। पुलिस की यह टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।
सोती रही पुलिस और पिटते रहे परिजन
इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इसी से चौकी से महज पांच सौ मीटर दूर जीटी रोड के किनारे घर में बदमाशों ने कहर ढाया। पीड़ित अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घर में डकैती के बाद वह चौकी पर गए थे। यहां पुलिस सो रही थी। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया। पुलिस नहीं आई। उन्होंने बताया कि वारदात के बाद पुलिस को उनके घर तक आने में लगभग पौन घंटा का समय लग गया।
घायलों का सुबह कराया गया मेडिकल परीक्षण
डकैती की वारदात के दौरान गंभीर रूप से घायल विजय और पत्नी गुड्डी देवी को रात में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। सुबह मौरंग व्यापारी, उनकी बेटी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण कराया गया। व्यापारी का छोटा बेटा शिवम बड़े भाई विजय के साथ कानपुर चला गया।

पहचान खुलने के बाद मारी गई विजय को गोली
डकैतों के घर में घुसते समय आहट से बरामदे में सो रहे अखिलेश की आंख खुल गई। इस पर डकैतों ने उन पर हमला बोल दिया। यह अखिलेश ने साथ हाथापाई करने लगे। पास के कमरे में सो रहे विजय ने आवाज सुनी तो वह पिता को बचाने पहुंच गए। हाथापाई के दौरान एक डकैत के मुंह से नकाब हट गया। पहचान होने पर इन्होंने विजय को गोली मार दी। घर के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। यह वारदात को अंजाम देेने के बाद परिजनों को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed