{"_id":"63879a4639913509995c3b8e","slug":"roadways-rammed-into-a-parked-car-after-a-truck-collided-six-injured-kannauj-news-knp731097284","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से खड़ी कार में घुसी रोडवेज, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से खड़ी कार में घुसी रोडवेज, छह घायल
विज्ञापन
सौरिख। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने आगे चल रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी। बस सड़क पर खड़ी पंचर कार में घुस गई। हादसे में कार सवार समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इटावा के आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया गया है।
गोंडा के आवास विकास कॉलोनी निवासी वेंकटेश्वर पत्नी सुषमा व दो बच्चों के साथ दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे। बताया गया है कि कार को दिल्ली निवासी चालक राजेंद्र सिंह चला रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन संख्या 153 पर कार पंचर हो गई। कार चालक व वेंकटेश्वर पंचर पहिया खोल रहे थे। तभी समय सुल्तानपुर डिपो की रोडवेज बस वहीं पर सवारियां उतारने के लिए रुक गई। तभी पीछे से आए ट्रक ने खड़ी रोडवेज बस में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस आगे खड़ी कार से टकरा गई।
हादसे में कार सवार, रोडवेज चालक रामअवध समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ दीपक दुबे व थानाध्यक्ष विक्रम सिंह यूपीडा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया। बस की शेष सवारियों को दूसरे बस में शिफ्ट कर गंतव्य के लिए भिजवा दिया।