फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Roadways firm on bus routes: Buses to pass through the town instead of the bypass.

Kannauj News: बाईपास से बस ले जाने पर रोडवेज सख्त, अब कस्बे में जाएंगी

Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Roadways firm on bus routes: Buses to pass through the town instead of the bypass.
छिबरामऊ। रोडवेज चालकों की मनमानी और बाईपास से होकर बसें निकालने की आदतों पर परिवहन निगम ने रविवार को सख्त रुख अपनाया है। स्थानीय विधायक की पहल के बाद छिबरामऊ डिपो प्रशासन हरकत में आया है। डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शिवपूजन यादव ने आदेश जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अब पूर्वी क्षेत्र में संचालित होने वाली सभी रोडवेज बसें सिकंदरपुर कस्बे समेत मार्ग के सभी कस्बों और शहरों के अंदर से होकर ही गुजरेंगी।
विज्ञापन


सिकंदरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन रजनीकांत दुबे ने विधायक अर्चना पांडेय से छिबरामऊ डिपो की अधिकांश बसें सिकंदरपुर कस्बे के अंदर न जाकर सीधे बाईपास से निकाले जाने की शिकायत की थी। इस कारण कस्बे के लोगों और दैनिक यात्रियों को बसों के लिए भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। संवाद न्यूज एजेंसी ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद विधायक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को मामले के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि चालक और परिचालक मुख्यालय के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिससे आम जनता के बीच निगम की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि आदेश की अनदेखी करने वाले कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, इटावा, हरदोई, कानपुर, बेवर, मैनपुरी और शिकोहाबाद डिपो के अधिकारियों को भी पत्र भेजकर अपने-अपने डिपो की बसों को कस्बे के अंदर से संचालित करने के निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने छिबरामऊ डिपो के सभी चालकों एवं परिचालकों को सख्त निर्देश दिए कि पूर्वी क्षेत्र की सभी बसें सिकंदरपुर के साथ-साथ मार्ग के सभी कस्बों के अंदर से ही चलेंगी। यदि किसी कर्मचारी द्वारा आदेश के अनुपालन में ढिलाई या लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed