{"_id":"6647c4f36c10ff752b00cef6","slug":"roadways-buses-are-leaving-from-the-highway-in-gursahaiganj-kannauj-news-c-214-1-knj1003-113288-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गुरसहायगंज में हाईवे से ही निकल रहीं हैं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गुरसहायगंज में हाईवे से ही निकल रहीं हैं रोडवेज बसें
विज्ञापन
गुरसहायगंज। रोडवेज बसों के हाईवे से निकल जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है। नागरिकों ने रोडवेज के अधिकारियों से मांग की है कि दिन में भी रोडवेज बसों को कस्बे के अंदर से ही निकाला जाए, जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके।
ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा की भरमार के चलते कस्बे में लगने वाले जाम के कारण पुलिस ने रोडवेज बसों को बाईपास मार्ग से निकलने की व्यवस्था कर रखी है। इसके लिए पूर्वी बाईपास पर होमगार्ड को तैनात किया गया। यह लोग बसों को दिन में अंदर आने से रोक देते हैं। इस कारण बस के इंतजार में स्थानीय चौराहे पर खड़े यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
घंटों बस के इंतजार में खड़े रहने के बाद जब बस नहीं मिलती है तो ऐसे में मजबूरी में उन्हें ऑटो-रिक्शा या मैजिक गाड़ी में बैठकर यात्रा करनी पड़ती है। संख्या से अधिक सवारियां बैठाने पर इन वाहनों में बैठने वाले यात्रियों को परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। तेज रफ्तार से दौड़ाने पर दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि रोडवेज बसों को दिन में भी कस्बे के अंदर से ही निकाला जाए, जिससे यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।