{"_id":"65ad72a80d3ae4765a009b12","slug":"roadways-bus-collides-with-bike-three-killed-kannauj-news-c-214-1-knj1003-8500-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत
Mon, 22 Jan 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो पुरुषों व एक महिला के सड़क पर गिरने पर बस का पहिया तीनों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर जसोदा टोल प्लाजा के करीब हुआ। तीनों शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। चालक बस लेकर भाग गया।
हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे जीटी रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार तीन लोग गुरसहायगंज की ओर जा रहे थे। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जसोदा चौकी से कुछ दूर पर टोल प्लाजा के ठीक पहले पीछे से जा रही कानपुर के फजलगंज डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बस के पहिया में फंस कर दूर तक घिसटती चली गई। इस हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो पुरुष व एक महिला थी।
पहिए से कुचलने के बाद तीनों का शव क्षतविक्षत हालत में हाईवे पर पड़ा रहा। चालक बस लेकर फरार हो गया। जानकारी पर गुरसहायगंज कोतवाल जय प्रकाश शर्मा, जसोदा चौकी इंचार्ज सुनील चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले एक युवक की जेब से ऋषिकांत के नाम का आधार कार्ड मिला। बाद में उसकी पहचान हरदोई के कांशीराम कॉलोनी निवासी ऋषिकांत के रूप में हुई। दूसरे युवक की पहचान कन्नौज कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी निवासी कुलदीप और साथ में सवार महिला की पहचान सदर कोतवाली के जलालपुर-पनवारा निवासी पिंटू की पत्नी लक्ष्मी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे दी है। बाइक का नंबर हरदोई जिले का था। समझा जा रहा है कि इसे ऋषिकांत चला रहा था। हालांकि तीनों कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, यह खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि तीनों शवों को जिला अस्पताल में रखवाने के बाद आगे की जांच की जा रही है।