फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road traffic is under control, but auto-rickshaws and e-rickshaws are causing traffic jams.

Kannauj News: रोडवेज पर लगाम, ऑटो, ई-रिक्शा लगा रहे जाम

Mon, 05 Jan 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Road traffic is under control, but auto-rickshaws and e-rickshaws are causing traffic jams.
कन्नौज। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एक किलोमीटर दूर पूर्वी छोर पर अस्थायी बस स्टैंड बनाया गया है। यहां पर दिल्ली और आगरा की ओर जाने वाली बसों को रोक कर बाईपास से निकाला जा रहा है। इन बसों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। हालांकि, प्रशासन ने रोडवेज बसों पर लगाम लगा दी है पर ऑटो और ई-रिक्शा शहर में जाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन



हरदोई व कानपुर की ओर से आकर दिल्ली, आगरा को जाने वाली रोडवेज बसों को शहर के अंदर प्रवेश नहीं मिल सकेगा। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए इस व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा जीटी रोड बैरिकेडिंग लगाने के साथ ही अस्थायी बस स्टाॅप बनाया है। साथ ही बैनर लगाकर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। रविवार को दिल्ली आगरा की ओर जाने वाली बसें शहर के अंदर नहीं आ सकीं और रोक दिया गया। इस वजह से बस यात्रियों को एक किलोमीटर जाने के लिए टेंपो, ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि, इस व्यवस्था से शहर में लगने वाले जाम की स्थिति में खास बदलाव नजर नहीं आया। भले ही रोडवेज बसों का प्रवेश बंद कर दिया गया है, लेकिन ऑटो और ई-रिक्शा शहर में जाम लगा रहे हैं। इनके लिए प्रशासन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा सकी है, जबकि नगर पालिका परिषद द्वारा नियमित रूप से टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा से पार्किंग शुल्क वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो, ई-रिक्शा पर लगे लगाम तो जाम से मिले निजात
शहर में चलने वाले ऑटो व ई-रिक्शा पर लगाम लगाई जाए तो ही शहर को जाम से निजात मिल सकेगी। शहर में 2000 से अधिक ऑटो व ई-रिक्शा हैं, लेकिन इनके लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में फुटपाथ व सड़क किनारे की जगह पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं। इस कारण सरायमीरा क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है।
दिल्ली-आगरा की ओर जाने वाली 350 बसें
अस्थाई बस स्टाप बना कर गैर डिपो की रोकी जाने वाली बसों की संख्या 350 है। इन बसों से शहर आने वाले यात्रियों को अब मंडी समिति के निकट अस्थाई बस स्टाप पर रोका जा रहा है। इससे हजारों यात्री प्रभावित हो रहे हैं। बस यात्रियों का कहना है कि केवल बसों को रोकने से जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिलेगा, बल्कि ऑटो, ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित करना जरूरी है।
वर्जन
जिला प्रशासन द्वारा शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। पूरब की ओर से आकर दिल्ली आगरा को जाने वाली बसों का शहर में प्रवेश बंद कर दिया गया है। इससे यात्रियों को कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन जाम की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

-अभिषेक बाजपेई, एआरएम
-----------
वर्जन
बसों को रोके जाने से करीब 40 फीसदी ट्रैफिक नियंत्रित हुआ है। ऑटो व ई-रिक्शा के रूट निर्धारित किए गए हैं और निर्धारित रूटों पर चलाने के लिए निर्देशित किया गया है। जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गई है। अब सरायमीरा में जाम नहीं लग रहा है।
-रविशंकर त्रिपाठी, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed