{"_id":"64948f8ad4e729b3ac0c53a2","slug":"road-caved-in-traffic-of-30-thousand-people-stopped-kannauj-news-c-12-1-299897-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सड़क धंसी, 30 हजार लोगों का आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सड़क धंसी, 30 हजार लोगों का आवागमन ठप
Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। खनन से बने अवैध तालाबों के पानी से जमीन के अंदर रिसाव होने से तालग्राम जाहरा देवी मंदिर रोहली सड़क धंस गई है। चार माह पहले ही सड़क को गड्ढा मुक्त कराया जा चुका है। इसके धंसने से 10 गांवों के 30 हजार लोगों का आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों ने आला अधिकारियों से शिकायत कर सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है।
ग्रामीण अभय प्रताप सिंह, जयवीर सिंह, रामू कठेरिया, प्रकाश सिंह, प्रदीप राजपूत, धनवेश, भगवानसिंह, अनिल सिंह, विकास, अमरसिंह ने बताया कि तालग्राम आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सर्विस रोड़ से मां जाहरा देवी मंदिर रोहली तक पांच किलोमीटर सड़क बनी है। चार माह पहले ही सड़क को गड्ढा मुक्त कराया गया था। सड़क के दोनों किनारे एक्सप्रेस निर्माण के लिए मिट्टी खनन से अवैध रूप से काफी बड़े तालाब बन गए है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क और पटरियों के कटने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह सड़क के 20 फीट नीचे से तालाब का पानी दूसरे तालाब में जाने लगा है। जिससे कई मीटर सड़क धंस गई। इस सड़क से रोहली, किशनपुर, अतरौली, नरुइया, बलीदासपुर, पिराडीखेड़ा, निकवा, मुडांला, टिकुरियन, मायापुर्वा समेत कई गांवों का आवागमन ठप हो गया है। अब इन गांवों की 30 हजार से अधिक लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगा कर दूसरी सड़कों से आना जाना पड़ेगा। एक माह बाद जाहरा देवी का मेला भी शुरू होगा, जिससे श्रृद्धालुओं को परेशानी होगी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम और बीडीओ की है। ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह व उनके पति राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर का कहना है कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा। धंसी सड़क को जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --