फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Road accident on expressway, death of husband and wife, three injured

यूपी में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेस वे पर कार डिवाइडर से टकराई, दंपति की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

Thu, 13 May 2021 12:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 May 2021 12:17 PM IST
सार

हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। हरियाणा के नंबर से रजिस्टर्ड एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में बैठे 5 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
Road accident on expressway, death of husband and wife, three injured
कन्नौज में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले में ठठिया के पिपरौली गांव के पास एक कार बुधवार देर रात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर में भिड़ गई। हादसे में कार सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। हरियाणा के नंबर से रजिस्टर्ड एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से भिड़ गई। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने कार में बैठे 5 लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने रवि कुमार (40) निवासी तालपुर बाबा गंज थाना धानेपुर जनपद गोंडा और उनकी पत्नी गुंजन (35) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में रवि कुमार का 7 वर्षीय बेटा गोलू, 5 वर्षीय बेटी रोली और चालक राजन सोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजन सोनी हनुमान नगर फरीदाबाद का रहने वाला है। बताया गया कि कार सवार लॉकडाउन के चलते अपने गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed