{"_id":"5fef61108ebc3e3e7a6aa74c","slug":"road-accident-kannauj-news-knp6034399170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुईं मार्ग दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चार को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार देर शाम फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम बहोरिकपुर निवासी रोहित(24) पुत्र उमेश कार से जा रहे थे। रुद्रापुर के सामने कार पलट गई। हादसे में रोहित घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर रोहित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
प्रेमपुर निवासी विकास (20) पुत्र जगदीश किसी कार्य से नवीगंज बाजार करने गए थे। लौटते समय ग्राम टड़ा के पास टेंपो पलट गया। विकास घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो को चौकी पर खड़ा करवा लिया। विकास को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया गया। हालत गंभीर होने पर विकास को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम त्यौर निवासी राजेंद्र बाबू (60) पुत्र रामभरोसे बेटे सत्यप्रकाश के साथ बाइक से खेतों की ओर जा रहे थे। त्यौर कालोनी के पास सामने से आई बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सत्यप्रकाश, राजेंद्र बाबू व दूसरी बाइक का चालक शिवम घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को सौ शय्या अस्पताल भिजवा दिया। हालत गंभीर होने पर सत्यप्रकाश को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मौके से हेलमेट नहीं मिला।
उधर, एक अन्य घटना में सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया नंदपुर निवासी राघवेंद्र (25) पुत्र सुभाष चंद्र अपनी बहन नीलम पत्नी राजू निवासी लोधापुर के यहां जा रहे थे। घिलोई के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र को सौ शय्या अस्पताल से तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। हादसे के शिकार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।