{"_id":"5fcbd1118ebc3ecf6061cf0d","slug":"rishvat-lete-jila-panchaayat-ka-pradhaan-lipik-giraphtaar-kannauj-news-knp5982365104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते जिला पंचायत का प्रधान लिपिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेते जिला पंचायत का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
विज्ञापन
विजिलेंस टीम की गिरफ्त में प्रधान लिपिक बेचेलाल।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते समय जिला पंचायत कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक को गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई उस समय की, जब लिपिक ने ठेकेदार से भुगतान करने के नाम पर 31 हजार 500 रुपये लेकर जेब में रख लिए थे। प्रधान लिपिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सरायप्रयाग निवासी युवक जिला पंचायत कन्नौज में ठेकेदारी करता है। निर्माण कार्य कराने के बाद भी कार्यालय में तैनात तिर्वा निवासी प्रधान लिपिक बेचेलाल भुगतान नहीं कर रहे थे। शुक्रवार को ठेकेदार ने बेचेलाल से मुलाकात की थी। काफी निवेदन के बाद बेचेलाल ने 50 हजार रुपये लेने के बाद भुगतान करने के लिए कहा। काफी देर तक बातचीत के बाद 31 हजार 500 रुपये में सहमति बन गई थी। रिश्वत देने से पहले ठेकेदार ने विजिलेंस टीम कानपुर (सतर्कता अधिष्ठान)के एसपी हरदयाल को जानकारी दे दी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे ठेकेदार जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रधान लिपिक बेचेलाल को रुपये दे दिए। बेचेलाल ने रुपये जेब में रुपये रख लिए।
इस दौरान विजिलेंस टीम कानपुर के निरीक्षक धनंजय वर्मा ने टीम के साथ बेचेलाल को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। धनंजय वर्मा ने सदर कोतवाली में बेचेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। टीम उन्हें साथ ले गई।