{"_id":"65c3cbd08c7b62346e05c46c","slug":"rigging-will-be-stopped-in-competitive-examinationsrigging-will-be-stopped-in-competitive-examinations-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109079-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रतियोगी परीक्षाओं में रोकी जाएगी धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रतियोगी परीक्षाओं में रोकी जाएगी धांधली
Wed, 07 Feb 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए केंद्र सरकार ने संसद में विधेयक पेश किया है। सरकार का यह कदम युवाओं के लिए लाभकारी होगा।
युवाओं ने कहा कि कड़ी मेहनत कर नौकरी की आस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन जब पेपर लीक होने से परीक्षा निरस्त होती है तो कष्ट होता है। अक्सर इस तरह के मामले होने से मनोबल भी टूट जाता है। केंद्र सरकार इसे रोकने के लिए कदम उठा रही है और विधेयक संसद में पेश किया है। इस विधेयक के कानून का रूप लेने पर पेपर लीक की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही पेपर लीक करने वाले दोषियों को 10 वर्ष तक की सजा का भी प्रावधान होगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं ने खुशी जताते हुए प्रतिक्रिया दी है।
फोटो :03: राजीव कुमार। स्रोत : स्वयं
सलेमपुर निवासी राजीव कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार के विधेयक से प्रतियोगी परीक्षाओं के समय पेपर लीक होने जैसी समस्याएं दूर हो जाएंगी। प्रतिभागियों को सुविधा हो जाएगी। विधेयक को पास किया जाना चाहिए।
-- -- --
फोटो :04: रजत पटेल। स्रोत : स्वयं
सलेमपुर के रजत पटेल का कहना है कि परीक्षाओं की तैयारियां करते हैं। उम्मीद रहती है कि अब सफल हो जाएंगे। रोजगार मिल जाएगा, लेकिन पेपर लीक होने से उम्मीद टूट जाती है। अब मनोबल नहीं गिरेगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
फोटो :05: विशाल सिंह। स्रोत : स्वयं
कुशलपुर्वा निवासी विशाल सिंह का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए लगातार प्रयास करते हैं, पेपर लीक होने पर मन उदास हो जाता है। केंद्र सरकार के विधेयक से पेपर लीक होने पर अंकुश लगेगा।
-- -- -- -
फोटो :06: प्रमोद कुमार सविता। स्रोत : स्वयं
जागृति पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सविता का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए विधेयक युवाओं के लिए फायदेमंद है। इससे योग्य प्रतिभागियों का चयन होगा। पेपर लीक न होने से परीक्षाएं भी समय पर हो सकेंगी।