फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Revenue advocates will abstain from judicial work today and tomorrow.

Kannauj News: आज और कल न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे राजस्व अधिवक्ता

Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Revenue advocates will abstain from judicial work today and tomorrow.
कन्नौज। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में जिले के राजस्व अधिवक्ताओं ने आज यानी सोमवार और मंगलवार को न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया है। संयुक्त जिला राजस्व अधिवक्ता मंच की बैठक में लिए गए इस फैसले के बाद तहसीलों में कई कार्य प्रभावित रहने की संभावना है। अधिवक्ताओं के साथ दस्तावेज लेखक और स्टाम्प विक्रेता भी आंदोलन में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसरों से बाहर ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था लागू होने पर दस्तावेजों में त्रुटियां बढ़ सकती हैं, जिससे आम लोगों को कानूनी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उनका यह भी कहना है कि नई व्यवस्था से बैनामा लेखक, स्टांप विक्रेता, फोटो कॉपी संचालक समेत हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। दो दिन पहले हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने 30 जून तक प्रस्तावित व्यवस्था वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। इसके लिए 30 जून को फिर बैठक बुलाकर अगली रणनीति तय की जाएगी।आंदोलन के समर्थन में दस्तावेज लेखक विलेख लेखन और प्रस्तुतीकरण का कार्य नहीं करेंगे, जबकि स्टाम्प विक्रेता भी दो दिनों तक स्टांप बिक्री बंद रखेंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि सरकार से व्यवस्था वापस लेने तक उनका विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed