{"_id":"6a5920d2ac2580d72801c730","slug":"retired-soldiers-only-son-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-kannauj-news-c-214-1-knj1008-152666-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी के इकलौते बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: वाहन की टक्कर से सेवानिवृत्त फौजी के इकलौते बेटे की मौत
विज्ञापन
विशुनगढ़। खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की बाइक में गुरुवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सौ शैया अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी होने से परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कस्बे के मोहल्ला जुलाहापुरी निवासी सेवानिवृत्त फौजी राकेश शर्मा का पुत्र निखिल शर्मा (20) इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि निखिल सुबह कपड़े खरीदने छिबरामऊ गया था। शाम पांच बजे जब वह खरीदारी कर घर लौट रहा था। तभी ग्राम महमूदपुर स्थित श्रीनाथ कोल्ड स्टोरेज के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल निखिल को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा के बाद कार्रवाई में शुरू कर दी है। टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।