{"_id":"5e35c5288ebc3ebfe5620e53","slug":"retired-sergeant-dies-in-bike-collision-three-injured-kannauj-news-knp541926720","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त हवलदार की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
नेपाल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। साथी के साथ टहलकर लौट रहे सेवानिवृत्त हवलदार नेपाल सिंह (57) को पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में नेपाल सिंह की मौत हो गई। बाइक पर सवार दो युवकों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया।
नगर के मोहल्ला भैनपुरा निवासी सेवानिवृत्त हवलदार नेपाल सिंह अपने साथी मुकेश के साथ शनिवार की शाम सौरिख रोड पर टहलने के गए थे। देर शाम लौटते समय सौरिख रोड पर केटीएल के शोरूम के सामने सौरिख की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने नेपाल व मुकेश को टक्कर मार दी। साथ ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार मोहल्ला जेरकिला निवासी राजा व अजहर के साथ ही नेपाल व मुकेश घायल हो गए। परिजन और पुलिस कर्मी घायलों को सौ शय्या अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने नेपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में घायलों को तिर्वा रेफर कर दिया गया।
हादसे की जानकारी पर सीओ शिव कुमार थापा व थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ की। परिजनों के मुताबिक नेपाल सिंह सेवानिवृत्त होने के बाद बिजली घर में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत थे। वहीं बाइक सवार युवक आढ़त का कार्य करते हैं। सौरिख में तगादा वसूलने गए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया। थाना प्रभारी के मुताबिक तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।