फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Resolve to save electricity, do not switch on lights unnecessarily

Kannauj News: बिजली बचाने का लें संकल्प, बिना वजह लाइट न जलाएं

Wed, 17 Apr 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 17 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Resolve to save electricity, do not switch on lights unnecessarily
तालग्राम। गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। तेज धूप व गर्मी के चलते अचानक से एसी, कूलर, रेफ्रिजरेटर चलने लगे तो लोगों के घरों का बिजली मीटर भी रफ्तार भरने लगा है। उप खंड तालग्राम के एसडीओ की ओर से बिचली बचाने के संकल्प और बिना वजह लाइट न जलाने की अपील करते हुए बिजली नहीं सोना है, व्यर्थ नहीं खोना है का नारा दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सर्दी के बाद अब तक तीन करोड़ यूनिट बिजली खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन



तालग्राम उपखंड में 26 हजार घरेलू, 3000 हजार नलकूप, 550 वाणिज्य, 105 औद्योगिक कनेक्शन धारकों को बिजली आपूर्ति की जाती है। गर्मी में अधिक खपत के चलते एसडीओ अनुभव श्रीवास्तव ने अपील करते हुए कहा कि बिजली एक शक्ति है, इसे व्यर्थ नहीं गंवाया जाए। छोटे से सहयोग से आने वाली पीढ़ी के लिए बिजली बचाई जा सकती है। कमरे में जरूरत नहीं है तो वहां लाइट व पंखे बंद रखें। लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि पूरे दिन चार्ज पर न लगाए रखें। दिन के समय बिना वजह लाइट न जलाएं। प्रकाश के लिए नौ वाट की एलईडी बल्ब का प्रयोग करें। फ्रीज को पूरी क्षमता के साथ उपयोग करें व समय-समय पर डीफ्रोस्ट करते रहें। वाशिंग मशीन को बार-बार चलाने के बजाए एक ही बार में पूरी क्षमता के साथ कपड़े धो लें, ड्रायर की जगह कपड़े धूप में सुखाएं। एसी का प्रयोग करते समय कमरा बंद रखें। गर्मी में वाटर हीटर व गीजर का प्रयोग न करें। सौर ऊर्जा से पानी गर्म करें। घरों में वायरिंग के लिए अच्छी गुणवत्ता का कॉपर का तार प्रयोग करें। एसडीओ ने बताया कि सर्दी खत्म होते ही फरवरी बाद गर्मी बढ़ी है। अप्रैल तक बिजली की खपत करीब तीन मिलियन यूनिट बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed