{"_id":"698cd200fc7637efcf0f5235","slug":"reputation-of-candidates-at-stake-in-bar-association-elections-kannauj-news-c-214-1-knj1005-144593-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर
विज्ञापन
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। मतदान में 16 फरवरी को होगा। ऐसे में अध्यक्ष पद के पांचों प्रत्याशियों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे साथी वकीलों से संपर्क साधकर समर्थन जुटाने में लगे हैं। इस बीच, कोषाध्यक्ष पद की महिला प्रत्याशी अंजू कटियार और प्रशासनिक सदस्य पद की उम्मीदवार वेदमती शाक्य के समर्थन में महिला वकीलों की टोली ने मुंसिफी और तहसील परिसर में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
अध्यक्ष पद के लिए रामचंद्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू, शिवनाथ सिंह यादव और केडी वर्मा मैदान में हैं। ये सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ लगातार कचहरी परिसर में सक्रिय हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। पूरा कचहरी परिसर चुनावी माहौल में रंगा हुआ है, जहां जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगे हुए हैं। महासचिव पद के प्रत्याशी घनश्याम सिंह, रजनीश यादव, पंकज मिश्रा, अजीत प्रताप सिंह और रामप्रकाश यादव भी वकीलों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वे भी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने सभी वकीलों से शांतिपूर्ण ढंग से मतदान में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सीओपी नंबर के बिना किसी भी वकील को मतदान करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस बार के चुनाव में प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, और परिणाम काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।