फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report on three including guest house operator, his son

यूनिफार्म में गड़बड़झाला: गेस्ट हाउस संचालक, उसके बेटे समेत तीन पर रिपोर्ट

Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Report on three including guest house operator, his son
कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 26 दिन बाद स्कूल यूनिफार्म में गड़बड़झाला होने पर निजी गेस्ट हाउस संचालक, उसकेपुत्र समेत तीन पर शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस की विवेचना एसएसआई नन्हेलाल को दी गई है। डीएम के आदेश पर सीडीओ की तीन सदस्यीय टीम ने इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट बनाई थी।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा ने शहर के सरायमीरा कटियार मोहल्ला में रहने वाले प्रकाश चंद्र पुत्र गजाधर प्रसाद व उसके पुत्र आशीष व सदन कुशवाहा पुत्र जसवंत कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया है कि पाल चौराहे के निकट शिवाय गार्डन गेस्ट हाउस में स्कूल ड्रेस बनने का काम बड़े स्तर पर चल रहा था। भाजपाइयों ने यह मामला पकड़ा और इसको लेकर हंगामा किया तब अफसर नींद से जागे। गेस्ट हाउस से 341 पैकेट (झाल), 19 डिब्बे रील धागा, बटन, कॉलर, स्वयं सहायता समूह के स्टीकर, होलोग्राम आदि सामग्री बरामद हुई थी। गेस्ट हाउस से प्राप्त पैकेट में ब्लॉक समेत स्कूलों का नाम लिखा था। इससे जाहिर है कि यह स्कूली यूनिफार्म स्कूलों में पहुंचाने का काम होने वाला था। बीएसए ने बताया कि स्कूल यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा स्कूल प्रबंध समिति को अपने स्तर पर खरीदनी थी। इसमें मानक व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना था। गेस्ट हाउस में मिली यूनिफार्म में घटिया कपड़े व गुणवत्ता निम्नस्तर की पाई गई।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा ने बताया कि डीएम के आदेश पर जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना एसएसआई नन्हेलाल को सौंपी गई है। उन्हें जांच कर जल्द ही कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला
भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने 28 सितंबर को एक निजी गेस्ट हाउस में यह गड़बड़झाला पकड़ा था। पदाधिकारियों व साथियों को ले जाकर छात्रों की घटिया यूनिफार्म दिखाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अधिकारियों का ध्यान इस ओर पहुंचे इसके लिए भाजपाइयों को हंगामा करना पड़ा था। डीएम के आदेश पर एसडीएम की जांच में यूनिफार्म के 341 पैकेट समेत एनआरएलएम से जुड़े कई सामान बरामद हुए थे। बाद में डीएम के आदेश पर सीडीओ आरएन सिंह, सदर एसडीएम गौरव शुक्ला व जिला समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार की टीम ने जांच की थी।
इन धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट
धारा किस वजह से लगी
482 फर्जी तरीके से काम करना
420 धोखाधड़ी करना।
511 अपराध का प्रयास करना।
467 कूटरचना, डुप्लीकेट सामान तैयार करना
468 तथ्य छिपाकर काम करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed