{"_id":"65760723d1e8527a5d0fd6b4","slug":"report-on-husband-and-hospital-director-on-death-of-co-coordinator-kannauj-news-c-214-1-knj1003-6529-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सह संयोजिका की मौत पर पति व अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सह संयोजिका की मौत पर पति व अस्पताल संचालक पर रिपोर्ट
Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
सौरिख। कस्बा के तिर्वा रोड स्थित निर्मला नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान दुर्गा वाहिनी की सह संयोजिका की मौत के मामले में उसके पति पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति उसके परिजन के अलावा व अस्पताल संचालक और अज्ञात कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी दुर्गा वाहिनी जिला सह संयोजिका नीतू यादव ने प्रसव के दौरान कस्बा के तिर्वा रोड स्थित निर्मला नर्सिंग होम में बच्ची को जन्म दिया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल संचालक महिला को फर्रुखाबाद लिए जा रहा था। तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। अस्पताल संचालक लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में शव छोड़कर मौके से फरार हो गया था।
पिता महेश शर्मा ने मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि वर्ष 2007 में बेटी नीतू ने परिजनों के विरोध के बाद भी सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी रविंद्र सिंह पुत्र महेश सिंह यादव के साथ की थी। शादी के बाद पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध हो गए। जिसके चलते बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान गर्भवती नीतू चार माह पहले तिर्वा रोड पर किराये के मकान में बेटा सर्वज्ञ के साथ रहने लगी। आरोप है की आठ दिसंबर की रात रवींद्र ने नीतू के साथ बेरहमी से मारपीट की। पेट समेत शरीर में कई जगहें चोटें होने के कारण हालत बिगड़ी थी। जानकारी होने पर बेटी के ससुराल वालों ने अस्पताल संचालक डाॅ. गणेश से साठगांठ कर बेटी की हत्या करा दी। पुलिस ने पति रविंद्र सिंह, अस्पताल संचालक डॉक्टर गणेश, रविंद्र के परिजन नाम पता अज्ञात व अस्पताल के अन्य कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
बाबा करेंगे दोनों बच्चों की देखभाल
नीतू की मौत के बाद नवजात बच्ची व बेटा सर्वज्ञ (14) का मां के वियोग में रोरो कर बुरा हाल है। भरण-पोषण के लिए दोनों बच्चों को बाबा महेश चंद यादव के सुपुर्द कर दिया गया।
अस्पताल नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
नीतू की मौत के बाद दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के लोगों ने डीएम सुंभ्रान्त शुक्ला समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बावजूद दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे। जिसको लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। इस संबंध में एसीएमओ डाॅ. डीपी आर्या से वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --