{"_id":"6165d72e8ebc3ea188796446","slug":"report-on-eight-for-hanging-dead-body-on-tree-after-killing-action-taken-on-order-of-court-kannauj-news-knp6579474160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर पेड़ पर शव टांगने में आठ पर रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर पेड़ पर शव टांगने में आठ पर रिपोर्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
कन्नौज। जेल से छूटकर आए युवक की हत्या कर शव पेड़ पर टांगने के मामले में दो महिलाओं समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली के नेरा गांव निवासी विपिन कुमार उर्फ बब्लू ने गांव के परशुराम, राधेश्याम, सुनीता, मलिखान, सुलखान, सुनील, लवकुश और निकिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि इन लोगों ने भाई राजन के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें भाई जेल चला गया था। आरोपी भाई की हत्या करने की धमकी दे रहे थे।
जेल से छूटने के कुछ दिन बाद 21 मई 2021 की रात सभी आरोपियों ने दरवाजे के बाहर लेटे भाई राजन की हत्या कर दी। शव पेड़ पर फंदे पर लटका दिया। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।