{"_id":"630515cf7993cb1e8861f37d","slug":"report-filed-on-the-headmaster-who-threatened-the-teacher-kannauj-news-knp714280160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को रिवॉल्वर दिखा धमकाने वाले प्रधानाध्यापक रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक को रिवॉल्वर दिखा धमकाने वाले प्रधानाध्यापक रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
छिबरामऊ। शिक्षक को रिवाल्वर दिखाकर धमकाने वाले प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर के प्रधानाध्यापक पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुुरू की है।
प्राथमिक विद्यालय शाहजहांपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत विष्णु चतुर्वेदी ने बताया कि 22 अगस्त को जब वह विद्यालय पहुंचे तो उपस्थिति रजिस्टर पर उन्होंने देखा कि प्रधानाध्यापक आशीष राजपूत ने उनके हस्ताक्षर कॉलम में रेड साइन लगाया है। पूछने पर उन्होंने अनुपस्थित बताया। जब उन्होंने उच्चाधिकारियों से मेडिकल लीव स्वीकृत कराने की बात कही तो उन्होंने रिवाल्वर निकालकर सबक सिखाने की धमकी दी।
जिससे भयभीत होकर वह अस्वस्थ हो गए। जिसके बाद उनको सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कसावा चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।