फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed against tractor driver after innocent child's death

Kannauj News: मासूम की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Jul 2024 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 18 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Report filed against tractor driver after innocent child's death
छिबरामऊ। दीपकपुर रोड पर शेराबली माता मंदिर के सामने कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र की चालक द्वारा लापरवाही से ट्रैक्टर पीछे करने के दौरान चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


ग्राम नायक नगर (बंजारन डेरा) निवासी बलवीर सिंह ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा सौरभ गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार को वह कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। करीब दस बजे दीपकपुर चौराहा स्थित शेरावाली मंदिर के सामने मौरंग लेने आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहे ग्राम नगला टीका निवासी जीतू सिंह पुत्र रामचरन चला रहा था। हादसे के बाद मौके से भाग रहे जीतू को गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed