फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Report filed against three accused on molestation

Kannauj News: छेड़छाड़ पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 28 May 2023 09:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three accused on molestation
तिर्वा । घर की टूटी दीवार से युवक अंदर घुसकर युवती से दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। युवती ने किसी तरह अपने को बचाया। पीड़िता मां के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई तो परिजनों ने मारपीट कर दी और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि 26 मई को देर शाम क्षेत्र के महसौना गांव निवासी अमन यादव घर के पीछे हिस्से की टूटी दीवार से अंदर घुस आया और बड़ी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी की चीख सुनकर कमरे की तरफ भागी तो आरोपी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। बीचबचाव करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और भाग गया। आरोपी के घर पर परिजनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी और धमकी देने लगे कि पुलिस से शिकायत की तो मां-बेटी को जान से मार देंगे। रविवार को पीड़ित की मां ने आरोपी अमन यादव व पिता सिपाही लाल यादव, मां के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed