फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rent of marriage halls and municipal shops will increase

Kannauj News: बरात घरों व पालिका की दुकानों का बढ़ेगा किराया

Fri, 29 Aug 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rent of marriage halls and municipal shops will increase
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक में अलग-अलग करों का निर्धारण किया गया। बोर्ड में प्रस्ताव पास होने के बाद अब जनता की जेब पर बोझ बढ़ना तय हो गया है। पालिका के बरात घरों व दुकानों के किराए में भी बढ़ोत्तरी की है।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोज दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईओ सुनील कुमार सिंह ने पहले की बैठकों के प्रस्तावों पर कार्रवाई की जानकारी दी। ईओ ने बताया कि पालिका द्वारा कर निर्धारण सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, जो चालू वित्तीय वर्ष एक अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। मुख्य मार्ग स्थित पालिका की दुकानों का पूर्व निर्धारित किराए को संशोधित करते हुए स्थानीय मार्केट में चल रहे किराए के अनुसार निर्धारित किए जाने एवं नगर क्षेत्र के तहत व्यापार कर रहे लोगों से लाइसेंस शुल्क लिए जाने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही ऊंचा बिरतिया का किराया 5100 व नेहरू सदन का किराया 2100 रुपये निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के तहत पूर्व में बने गेस्ट हाउसों का नक्शा पास किए जाने के लिए जांचोपरांत उसकी वेल्युलेशन का पांच प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना शुल्क लेकर अन्य प्रक्रिया पूर्ण कर नक्शा पास किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका में पंजीकृत ठेकेदारों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के साथ 50 हजार की एफडी और जमा कराई जाएगी, जो कार्य पूरा होने के बाद लेखा निरीक्षक विभाग की संस्तुति होने तक जमा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed