{"_id":"16775ac2281c0e589a919adc24ac6403","slug":"remove-the-aids-awareness-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल एड्स के प्रति किया जागरूक
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एड्स नियंत्रण सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पीएसएम कालेज के छात्र-छात्राओं
ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर लोगों को एड्स के प्रति सजग रहने की नसीहत
दी।
मंगलवार को सुबह 11 बजे के बाद पीएसएम महाविद्यालय में एड्स जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कालेज की छात्र-छात्राएं हाथों में तख्ती व बैनर लेकर चल रहे थे। इसमें एड्स से बचाव के तरीके लिखे गए थे। पीएसएम कालेज से शुरू हुई जागरूकता रैली सरायमीरा क्रासिंग तक आई।
यहां मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन वाजपेयी, नोडल अधिकारी एड्स डा. केपी मधेसिया, डा. रवींद्र साहू, अजहर हसन, अंशुल यादव, अखिलेश, दीपक, संध्या व अनुपम ने छात्र-छात्राओं को एड्स से बचाव के संबंध में जानकारियां दीं।
बाद में मुख्य चिकित्साधिकारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता के दौरान प्रथम आए छात्र धीरज द्विवेदी को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार सौंपा। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार अंकिता और तृतीय पुरस्कार उमा पांडेय को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार जिज्ञासा के नाम रहा, जिनके मौजूद न होने पर दूसरे व्यक्ति को यह पुरस्कार सौंपकर उन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई।