फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Remedesiveer's dose for Sanjivani became serious

गंभीर मरीजों के लिए संजीवनी बना रेमडेसिवीर का डोज

Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Remedesiveer's dose for Sanjivani became serious
मेडिकल कालेज का प्रशासनिक भवन। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। कोरोना के गंभीर मरीजों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह चार दिन में स्वस्थ हो जाएंगे। मेडिकल कालेज में रेमडेसिवीर इंजेक्शन का ट्रायल सफल रहा है। इसे नौ मरीजों पर प्रयोग किया गया। वह चार दिन में स्वस्थ हो गए हैं। मेडिकल कालेज ने शासन से और इंजेक्शन भेजने की डिमांड की है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना मरीजों का ग्राफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। संक्रमण के चलते 10 की मौत हो चुकी है। जिले के कोरोना संक्रमितों को कनपटियापुर के अस्पताल में रखा जाता है। गंभीर मरीजों को मेडिकल कालेज में भर्ती किया जाता है। कोरोना से मृत्युदर कम करने के लिए शासन ने 48 रेमडेसिवीर इंजेक्शन भेजे थे। मेडिकल कालेज में नौ संक्रमितों पर परीक्षण हुआ। चार दिन में इनकी हालत में सुधार आ गया। इन्हें सैफई और लखनऊ रेफर करने से पहले ठीक कर लिया गया। इस इंजेक्शन की सरकारी कीमत ढाई से तीन हजार के बीच है। यह इंजेक्शन गंभीर हालत वाले मरीजों को ही लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बंगलूरू से इंजेक्शन की आपूर्ति हो रही है। कम मात्रा में आपूर्ति होने से गंभीर मरीजों को डोज देकर बचाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस तरह मरीजों को लगता है इंजेक्शन
संक्रमित मरीजों को पांच इंजेक्शन लगाए जाते हैं। पहले दिन मरीज को सुबह-शाम इंजेक्शन दिया जाता है। दूसरे से चौथे दिन तक एक-एक इंजेक्शन लगाया जाता है। इस बीच गंभीर मरीज में सुधार होने लगता है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि इंजेक्शन से पांच दिन में गंभीर मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब 60 इंजेक्शन और मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed