फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rejuvenation survey proved to be Khanapuri, the team did not inspect the lab, ultrasound, x-ray and vaccination room

खानापूरी साबित हुआ कायाकल्प सर्वे, टीम ने नहीं किया लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण

Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation survey proved to be Khanapuri, the team did not inspect the lab, ultrasound, x-ray and vaccination room
स्टाफ नर्स से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेती कायाकल्प टीम। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में कायाकल्प सर्वे खानापूरी साबित हुआ। टीम ने अस्पताल की लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष और वैक्सीनेशन सेंटर नहीं देखा। वहीं सर्वे पूरा होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मंगलवार को सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में कायाकल्प सर्वे के लिए टीम के सदस्य हरदोई से डॉ. दिलीप जायसवाल, फतेहपुर से डॉ. विमल चौरसिया, कानपुर से डॉ. दुर्गेश मिश्रा पहुंचे। टीम ने अस्पताल के मुख्य गेट से सर्वे शुरू किया। इसके बाद बायो मेडिकल बेस्ट, हर्बल गार्डन, ऑक्सीजन प्लांट और लांड्री देखी। ऑक्सीजन प्लांट के पास घास उगी थी। रसोई के निरीक्षण में रसोइया पान मसाला खाए मिला। मास्क नहीं लगाया था। सिर पर कैप भी नहीं थी। टीम ने रसोइया पर मसाला खाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। यहां से टीम स्टोर, औषधि वितरण कक्ष, इमरजेंसी व गायनी के अलावा पहली मंजिल पर बने जीका वार्ड और ऑपरेशन थियेटर पहुंची।
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड में टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएमएस के कार्यालय में अस्पताल के अभिलेख चेक किए। टीम ने अस्पताल की लैब, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कक्ष और वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण नहीं किया। तीन घंटे में सर्वे पूरा कर टीम रवाना हो गई। टीम अपनी रिपोर्ट लखनऊ में एनएचएम के मिशन डायरेक्टर को सौंपेगी। सर्वे के दौरान सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. मनीष तिवारी, डॉ. शोभित भारद्वाज, क्वालिटी के जिला परामर्शदाता सुनील प्रजापति, डॉ. अर्पित कटियार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के पास नहीं मिले प्लास्टिक के ग्लव्स
कायाकल्प टीम के सर्वे के दौरान कई सफाई कर्मी यूनिफार्म में नहीं मिले। कुछ ने कंपनी की ओर से दिए गए प्लास्टिक के जूते और ग्लव्स नहीं पहने थे। इस पर टीम ने कड़ी फटकार लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed