{"_id":"9152c2eccb751064f9c482b438c48f7c","slug":"regional-manager-ordered-deleted-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर हटाई गई कैंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर हटाई गई कैंटीन
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 04 Jan 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टाप के पास प्रतिदिन लगने वाले जाम से अब
विज्ञापन
लोगों को निजात मिल सकेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर मानकों की
धज्जियां उड़ाते हुए वर्षों से अस्थाई रूप से स्थापित रोडवेज कैंटीन को
खाली करा दिया गया है।
अब ईओ नगर पालिका की देखरेख में पुलिया का निर्माण जल्द ही शुरू हो सकेगा। ज्ञात हो कि रोडवेज बस स्टाप के निर्माण के बाद कैंटीन भी बनवाई गई थी, पर कैंटीन की दूरी अधिक होने के कारण ठेकेदार ने अस्थाई रूप से रोडवेज बसें रुकने के स्थान पर अस्थाई रूप से कैंटीन बना ली।
उधर, बसों के प्रवेश गेट पर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे लोगों को निकलने में काफी दिक्कतें हो रही थी। अस्थाई कैंटीन स्थापित होने से कोई दूसरा विकल्प नहीं मिल रहा था। उधर, बस स्टाप के बगल से निकले कचहरी मार्ग पर प्रतिदिन सुबह और शाम को जाम लग रहा था।
इस जाम में जिले के बड़े अफसर और न्यायिक अधिकारी फंस रहे थे। कई बार अफसरों की ओर से लिखा-पढ़ी भी की गई। निरीक्षण के दौरान आम लोगों ने भी क्षेत्रीय प्रबंधक से इस समस्या को रखा था। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कुछ दिन पहले कैंटीन हटाने के आदेश दिए थे।
स्टेशन प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कैंटीन हटाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही कैंटीन पूरी तरह से खाली हो जाएगी, जिसके बाद पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बसों के अंदर बस स्टाप आने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी और जाम की समस्या भी खत्म हो गई है।