{"_id":"6a285e78b7900202cc05d374","slug":"refusal-to-send-back-married-woman-who-had-gone-to-her-maternal-home-with-her-jewelry-kannauj-news-c-214-1-knj1008-150474-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जेवर लेकर मायके गई विवाहिता को भेजने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जेवर लेकर मायके गई विवाहिता को भेजने से इन्कार
विज्ञापन
गुरसहायगंज। एक व्यक्ति ने अपनी बहू और उसके माता-पिता पर जेवर लेकर मायके चले जाने और वापस न लौटने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मोहल्ला सुभाष नगर निवासी ब्रजमोहन ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनके पुत्र सोनू कुमार का विवाह 28 नवंबर 2022 को फर्रुखाबाद की रंजना से हुआ था। आरोप है कि कुछ समय पहले रंजना अपने जेवर लेकर मायके चली गई और वापस नहीं लौटी। ब्रजमोहन ने बहू को बुलाने के लिए फोन किया। आरोप है कि रंजना, उसकी मां रानी और पिता अशोक कुमार ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने बहू को ससुराल भेजने से साफ इन्कार कर दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।